पूर्व निगम पार्षद की मां का निधन, शोक

पूर्व निगम पार्षद की मां का निधन, शोक

कटिहार नगर निगम के वार्ड संख्या तीन से पार्षद रहे अरुण कुमार आजाद की माता जयमाला देवी के निधन से समाज में शोक की लहर व्यापत है. पूर्व मुखिया अंगेलाल प्रसाद की धर्मपत्नी जयमाला देवी एक धरमपरायण कुशल गृहणी थी. दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देने पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद, मनिहारी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद लाखो यादव, कटिहार नगर निगम के मेयर उषा देवी अग्रवाल, अति पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के पूर्व सदस्य तारकेश्वर ठाकुर, डिप्टी मेयर मंजूर खान, निगम पार्षद संजय तांती, भागवत पासवान, समाजसेवी राजन, जन आंदोलन के राष्ट्रीय समन्वय से सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मीकांत प्रसाद सहित सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित होकर शोक व्यक्त किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >