सप्ताह से अधिकांश मोहल्लों की आठ से 12 घंटे गुल हो रही बिजली, उपभोक्ता परेशान

सप्ताह से अधिकांश मोहल्लों की आठ से 12 घंटे गुल हो रही बिजली, उपभोक्ता परेशान

– बिजली आधारित दुकान हो रहा प्रभावित, जेनरेटर के सहारे हो रहा काम – गृहिणियों में पानी को लेकर प्रतिदिन हो रहा किचकिच कटिहार शहर में विगत एक सप्ताह से अधिकांश जगहों पर सुबह आठ से 12घंटे बिजली गुल हाे जा रही है. इससे एक ओर जहां उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं. दूसरी ओर सड़क किनारे बिजली आधारित दुकानदारों की दुकानदारी प्रभावित हो रही है. हालांकि बिजली आने और जाने का कोई निश्चित समय नहीं रहने के कारण ऐसे दुकानों में ताला लटका रहता है. कहीं बारह बजे तो कहीं एक बजे बिजली बहाल हाेने के कारण दुकानदार भी परेशान हैं. इधर करीब सप्ताह भर से इस तरह के बिजली कटने के कारण गृहिणियों को भी परेशान होना पड़ रहा है. कई घराें की गुहिणियां अहले सुबह उठकर रसोई घर का काम निबटाने में जुट जा रही है तो कई के घरों में किचकिच की समस्या अब आम होने लगी है. सोमवार की सुबह आठ बजे से बिजली कट जाने के कारण परेशान कई दुकानदारों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि उनलोगों का वेल्डिंग का दुकान है. लगातार सुबह आठ से बारह बजे तक बिजली गुल होने के कारण उनलोगों का अधिकांश कार्य पेडिंग हो गया है. जिसका नतीजा है कि उनलोगों को ग्राहकों के साथ तू- तू, मैं- मैं की नौबत आ जाती है. पेंडिंग पड़े कार्य को पूरा करने के लिए जेनरेटर से पूरा करने के कारण आसपास के लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ जा रहा है. इधर गृहिणियों की माने तो अहले सुबह बिजली गुल होने के कारण उनलोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है. बिजली की इसी तरह की समस्या रही तो होली में और परेशान होना पड़ सकता है. इन दिनों उमस भरी गमी के बीच बिजली गुल होने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उनलोगों ने बिजली विभाग से बिजली आपूर्ति में सुधार की मांग की है. मालूम हो कि पॉलिटेक्निक कॉलेज और इंजीनियरिंग कॉलेज में ग्रीड से सीधे बिजली पहुुंचाने को लेकर लगातार कार्य किया जा रहा है. पहले चरण में पोल लगाया गया. दूसरे चरण में तार टांगने को लेकर कार्य किया जा रहा है. जिसको लेकर अलग-अलग जिले से लाये गये निजी मानवबल अपने कार्य में लग जाते हैं. सोमवार को कहीं बारह बजे तो कहीं करीब एक बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो पायी. मार्च माह में कार्य को पूरा करने का आदेश बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता आशीष रंजन का कहना है कि पॉलिटेक्निक व इंजीनियरिंग कॉलेज में ग्रीड से सीधे बिजली पहुंचाने का कार्य किया जाना है. इसी को लेकर कार्य किया जा रहा है. कार्य में गति लाकर पूरा करने का आदेश दिया गया है. हर हाल में मार्च में उक्त दोनों संस्थानों में ग्रीड से सीधे बिजली मुहैया करायी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >