विधायक व मेयर ने किया जीवन ज्योति ओपीडी, डायग्नोस्टिक क्लिनिक का उद्घाटन

शहर के मिरचाईबाड़ी एसबीआइ ब्रांच के समीप जीवन ज्योति ओपीडी, डायग्नोस्टिक क्लिनिक का उद्घाटन किया गया.

कटिहार. शहर के मिरचाईबाड़ी एसबीआइ ब्रांच के समीप जीवन ज्योति ओपीडी, डायग्नोस्टिक क्लिनिक का उद्घाटन किया गया. क्लिनिक का उद्घाटन प्राणपुर विधायक निशा सिंह, मेयर उषा देवी अग्रवाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. मौके पर मुख्य रूप से डॉ एके देव उपस्थित रहे. इस क्लिनिक में खास कर स्पीच और हियरिंग को लेकर बच्चों को स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करायी जायेगी. क्लिनिक के डॉ कुमार अभिषेक ने बताया कि आजकल कई बच्चों में बातचीत करने में कई परेशानियां होती है, जो बच्चे सही तरीके से बात नहीं कर पाते हैं. ऐसे बच्चों को यहां पर बातचीत करने की क्षमता को बढ़ाया जायेगा. कई बच्चे जन्म के बाद ही बोल सुन नहीं पाते हैं. ऐसे में जन्म के बाद ही ऐसे बच्चों कि यहां जांच की जायेगी, जिससे यह पता चलाया जा सकता है कि बच्चों में क्या परेशानी है, उनका इलाज भी किया जायेगा. कुमार अभिषेक ने बताया कि और भी कई सेवा इस क्लिनिक में उपलब्ध करायी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >