वाहन के ठोकर से अधेड़ की मौत

एनएच 31 के गिट्टी प्लांट के समीप मंगलवार अहले सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत हो गयी

कुरसेला.

एनएच 31 के गिट्टी प्लांट के समीप मंगलवार अहले सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत हो गयी. कुरसेला थाना पुलिस ने घटनास्थल से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया. मृतक की पहचान रामू मुनि 45 वर्ष, समेली प्रखंड निवासी के रूप में है. बताया जा रहा है कि अधेड़ समेली से कुरसेला आ रहा था. इसी बीच अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से मौके पर उनकी मौत हो गयी. पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी से अवगत करा दिया है. जानकारी अनुसार पूर्व में रामू मुनि कुरसेला थाना क्षेत्र अर्तगत चौकीदार का कार्य कार्य करता था. कतिपय गम्भीर आरोप को लेकर उसे निलंबित कर दिया गया था. तब से गांव में रह कर जीवन यापन करता था. दुर्घटना की खबर पाकर मृतक के परिजनो में कोहराम मच गया. परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ था. पुलिस ने पोस्टमार्टम बाद शव को परिजनों को सौंप दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >