बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित

बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित

बलिया बेलौन बेनी जलालपुर व उनासो पचगाछी में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तरीय बैठक कर आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा किया. इस अवसर पर कांग्रेस विधायक दल के नेता सह कदवा विधायक डॉ शकील अहमद खान ने समर्थकों के साथ बैठक कर प्रत्येक बूथ से सक्रिय सदस्यों को लोगों के घर-घर जाकर कांग्रेस की योजनाओं की जानकारी देने की बात कही. उन्होंने कहा की कदवा विधानसभा क्षेत्र में विकास हुआ है. प्रत्येक पंचायत में काम किये हैं. लोगों को इसका एहसास है. कदवा का विकास के लिए काम किये है.अवसर मिला तो आगे भी काम करेंगे. सड़क जीर्णोद्धार का कार्य शुरू हुआ है. कई सड़कों का शीघ्र विभागीय स्वीकृति मिलने की उम्मीद है. विकास कार्यों के लिए लोगों को निराशा होने की जरूरत नहीं है. विधायक ने मांगों को वाजिब बताते हुए इस पर शीघ्र कार्रवाई होने की बात कही. इस अवसर पर दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >