मौलबी व फोकानिया परीक्षा शुरू, एसडीओ ने किया निरीक्षण

मौलबी व फोकानिया परीक्षा शुरू, एसडीओ ने किया निरीक्षण

बारसोई मदरसा शिक्षा बोर्ड के तत्वावधान में नगर पंचायत बारसोई अंतर्गत मौलबी (12वीं) एवं फोकानिया (10वीं) की परीक्षा सोमवार से आरंभ हो गयी. परीक्षा को लेकर सुबह से ही सभी सात परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की भारी भीड़ रही. परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है. परीक्षा की निष्पक्षता और व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रभारी एसडीएम प्रियंका कुमारी ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्रों की व्यवस्था, उपस्थिति पंजी, सुरक्षा इंतजाम तथा अनुशासन का जायजा लिया और केंद्र अधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. एसडीओ ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी केंद्रों पर कदाचारमुक्त, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित की जाय. किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित केंद्र अधीक्षक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी. जानकारी के अनुसार बारसोई के सात परीक्षा केंद्रों कन्या मध्य विद्यालय बारसोई बाजार, आदर्श मध्य विद्यालय बारसोई घाट, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मौलानापुर, उच्च माध्यमिक विद्यालय बारसोई बाजार, प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय बारसोई, उत्क्रमित मध्य विद्यालय भाग बारसोई तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय ढट्टा में परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं. पहले दिन मौलबी में 22 एवं फोकानिया में 44 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >