विवाहिता की फंदे से लटकी मिली लाश. हत्या का लगा आरोप

विवाहिता की फंदे से लटकी मिली लाश. हत्या का लगा आरोप

– मृतका का पति मजदूरी करने गया है मुम्बई, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराया – मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का लगाया आरोप, हत्या का मामला दर्ज बरारी थाना क्षेत्र के सकरौली पंचायत के पुरानी सेमापुर वार्ड एक निवासी सुजीत कुमार यादव की पत्नी पूजा देवी 23 वर्ष की गला में फंदा लगाकर हत्या करने का मामले से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. हत्या की सूचना मिलते ही घटना स्थल पुरानी सेमापुर पहुंचे थानाध्यक्ष राम शंकर दलबल घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की. तथा पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिण् कटिहार भेजा गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड मोहनाचांदपुर पंचायत के सोनाखाल निवासी बलराज यादव ने दो वर्ष पूर्व अपनी पुत्री पूजा कुमारी का विवाह सकरैली पंचायत के पुरानी सेमापुर वार्ड एक निवासी अखिलेश यादव के पुत्र सुजीत कुमार यादव के साथ हिंदु रिति रिवाज के मुताविक किया था. यथा संभव पुत्री का विवाह कर खुशी खुशी विदा किया. कुछ ही दिन बाद से दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा. माता पिता की दुलारी पुत्री ने अपने माता पिता का खुश चेहरा देखना चाहती थी. लेकिन अपनी दर्द भरी दास्तान बर्दास्त करती रही. एक बार अपने घर वालों को घरेलू हिंसा की बात कहने की बात सामने आयी. परिजनों ने बताया कि रविवार रात्रि में बात की है. बातों में दर्द था. लेकिन समझ नहीं पाया. दूसरे दिन जाकर पुत्री से हाल समाचार जानता लेकिन सूचना मिली कि पूजा बेटी की हत्या हो गयी. परिजन दौड़े आये. पूजा के ससुराल में आया पूछा तो बताया ससुर एवं देवर व ननद सभी खेत में थे. रात्रि में बहु पूजा घर में अकेली थी. सुबह फंदा से लटका देखा. सभी लिपट रोते विलखते रहे. मृतका के परिजनों ने ससुर अखिलेश यादव, देवर धीरज यादव व नीरज यादव एवं ननद पर साजिश कर हत्या करने का आरोप लगाया. ग्रामीण की माने तो पूजा एक सुशील एवं मृदु भाषी महिला थी. पति सुजीत कुमार यादव मुम्बई में मजदूरी करने गया है. एक और बेटी दहेज की प्रताड़ना की भेट चढ़ गयी. रोते विलखते परिजनों ने पूजा का शव का पोस्टमार्टम कराने ले गये. सेमापुर ओपी थानाध्यक्ष रामशंकर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द किया गया. मृतका के परिजनों द्वारा दिये गये आवेदन पर हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी है. पूजा की हत्या से पुरानी सेमापुर गांव में सनसनी फैल गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >