ईद को लेकर सजा बाजार, कपड़ो की खरीददारी के साथ खान पान के समानों में लोगों की उमड़ी भीड़

ईद को लेकर सजा बाजार, कपड़ो की खरीददारी के साथ खान पान के समानों में लोगों की उमड़ी भीड़

– ईद में सेवई की दुकानों में जमकर लोग सेवई की कर रहे खरीदारी कटिहार ईद पर्व को लेकर लोगों की तैयारी व खरीदारी जोर शोर से चल रही है. चांद का दीदार होने के बाद 20 मार्च को ईद मनायी जाएगी. जानकारों की माने तो सऊदी अरब में 18 मार्च को चांद का दीदार होने की पूरी संभावना है यदि ऐसा होता है तो 20 को ईद का त्यौहार यहां मनाया जाएगा. यदि चांद तीस दिनों का हुआ तो 21 मार्च को ईद मनायी जाएगी. मंगल बाजार में चांद बाजार को लेकर भी विशेष तैयारियां भी शुरू हो गई है. मंगल बाजार के बड़ी मस्जिद सड़क पर चांद बाजार लगाया जाता है जहां खरीदारी को लेकर लोगों का जनसैलाब उमड़ता है. रंग बिरंगी लाइटों झाड़ियों से पूरे बाजार को सजा दिया गया है. दूसरी तरफ ईद पर्व को लेकर शाम होने के साथ ही बाजार में लोगों की अत्यधिक भीड़ बढ़ गई है, जबकि पिछले सप्ताह भर से ग्रामीण क्षेत्रों से लोग सुबह सवेरे शहर पहुंचकर मंगल बाजार तथा शहर के बड़ा बाजार में खरीदारी करने के लिए पहुंच रहे हैं. खरीदारी को लेकर हर दुकान में भीड़ देखी जा रही है. छोटे से लेकर बड़े कपड़े की दुकान हो या कपड़ो के मॉल सभी जगह बस खरीदारी करते हुए ही लोग नजर आ रहे हैं. शहर के बड़ा बाजार, मंगल बाजार, बाटा चौक तथा न्यू मार्केट में खासकर के कपड़ों की दुकानों में एक से एक कलेक्शन देखने को मिल रहा है, जहां सभी अपने अपने बजट के अनुसार दुकान का चॉइस कर अपनी खरीदारी में जुटे हुए हैं. ईद का पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाने की तैयारी भी जोरो शोरो चल रही है. अपने दोस्त यार सगे संबंधी के साथ इस ईद का त्यौहार मनाया जाएगा. जहां सभी एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई देंगे. ईद में सेवई खाने और खिलाने की चली आ रही है परंपरा, पूरी शिद्दत से निभाते हैं लोग ईद का त्योहार खुशी का त्यौहार है. ऐसे में सदियों से चली आ रही परंपरा सबसे ज्यादा सेवई की है जो न केवल लोग खाते हैं बल्कि इस त्यौहार के मौके पर अपने दोस्त सगे संबंधी को सेवई खिलाकर इस त्योहार में मुंह भी मीठा करवाते हैं. यह परंपरा बर्षो से चली आ रही है. जिसे लोग बड़े ही शिद्दत से निभाते हैं. ऐसे में बाजार में सबसे ज्यादा पूरे रमजान के महीने ईद के मौके पर सेवई की डिमांड सबसे ज्यादा रहती है. शहर हो या ग्रामीण क्षेत्र कई स्थान पर तो इसकी फैक्ट्री भी है. जहां पर पूरे महीने सिर्फ सेवई बनाने का ही काम चलता है. सेवई की बिक्री पूरे रमजान महीने में खूब हुई, यह ऐसी डिस है जो रमजान महीने में ही पूरे बाजार में दिखती है और बिकती है. आए दिन बाजार में सेवई तो बिकती है लेकिन जो आनंद रमजान माह में सेवई की है वह और दिनों नहीं मिलती है. डालडा रिफाइन से लेकर देसी घी तक सवाई बनाए जाते हैं. जिसकी कीमत 200 रुपए से लेकर 500 किलो तक की है. जहां लोग जमकर इसकी खरीदारी करते हैं. ईद पर्व को लेकर जहां एक तरफ कपड़े जूते, सैंडल आदि की समान की खरीदारी जोड़ों पर हो रही है दूसरी तरफ ईद के मौके पर खाने पीने के सामानों की भी खरीदारी जोड़ पड़ है.अपने मेहमानों के लिए लोग अभी से तैयारी में जुटे हुए हैं. नमाज अदा को लेकर ईदगाह में की जा रही है तैयारी। ईद की नमाज को लेकर बड़ी ईदगाह में तैयारी जोरों पर है, रंग रोगन के साथ ललियाही बड़ी ईदगाह में कई कार्यक्रम भी हो रहा है. जिसको लेकर पिछले कई दिनों से कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है. ईद की नमाज को लेकर हजारों की संख्या में लोग एक साथ ईद नमाज अदा करेंगे. नमाजियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसको लेकर ईदगाह कमेटी की ओर से सारे इंतजामात किए जा रहे हैं. ईदगाह कमेटी के सचिव मिस्टर ने बताया कि ईदगाह की साफ सफाई, पेयजल बैठने की व्यवस्था सभी को लेकर तैयारी जोरों पर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >