रामनवमी जुलुस के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य बरारी ईद एवं रामनवमी का त्योहार शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर थाना परिसर में थानाध्यक्ष सुमेश कुमार व बीपीआरओ राज कुमार सिंह के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित बैठक में उपस्थित लोगों के बीच क्षेत्र में ईद एवं रामनवम का त्योहार को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की ग . बैठक में थानाध्यक्ष सुमेश कुमार ने कहा कि विभिन्न संप्रदाय के द्वारा सभी तरह के पर्व-त्योहार आपसी भाईचारा एवं एक दूसरे के सहयोग से मनाने का बरारी का इतिहास रहा है. उन्होंने ईद की नमाज एवं मेला को सहजता एवं सदभाव से मनाने एवं रामनवमी शोभा यात्रा मै डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध रहने के साथ शांति पूर्ण ढंग से सौहार्द के साथ मनाने की अपील की. दोनों समुदाय से जुड़े लोगों को आपसी भाईचारा एवं शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की. ईद पर्व के मद्देनजर प्रमुख ईदगाह एवं मुख्य चौक-चौराहों पर पुलिस बल को विधि व्यवस्था के संधारण हेतु तैनाती के साथ पुलिस पेट्रोलिंग से भी सतत निगरानी रखी जाएगी. वहीं रामनवमी पर्व के मद्देनजर विभिन्न कमिटीयों को लाइसेंस लेकर निर्धारित रूट पर रामनवमी जुलुस निकालने का निर्देश दिया गया.इस दौरान डीजे एवं आतिशबाजी पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा. पर्व में असमाजिक तत्वों पर नजर रखने एवं सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक पोस्ट पर भी पुलिस द्वारा सतत निगरानी रखने की जानकारी से बैठक में अवगत कराया गया. नियामातुर रहमान, अमरेंद्र सिंह संजू, मिथलेश यादव, जदयू जिला महासचिव चंद्र मोहन सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष विक्की कुमार साह,भाजपा मंडल प्रभारी महेश चौधरी, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह, दक्षिणी भंडारतल सरपंच सरदार अर्जुन सिंह, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि जितेन्द्र कुमार यादव, अमरजीत सिंह, जदयू नेता वीरेंद्र सिंह , बजरंग दल के राजीव भगत, प्रवीण रिंकू, आदित्य भगत, पवन चौरसिया, परमजीत सिंह,राज कुमार पंडित, प्रमोद कुमार, शाहबाज अंसारी सहित लोग मौजूद रहे .
ईद रामनवमी में डीजे बजा तो होगी कार्रवाई, थानाध्यक्ष
ईद रामनवमी में डीजे बजा तो होगी कार्रवाई, थानाध्यक्ष
