मनसाही थाना प्रांगण में बुधवार की शाम को रामनवमी एवं ईद को लेकर शांति समिति की बैठक थाना अध्यक्ष नरेंद्र कुमार प्रसाद एवं बीडीओ सुमन कुमारी सह प्रखंड प्रमुख सुषमा कुमारी के नेतृत्व में आयोजित की गई. पदाधिकारी के बीच जन प्रतिनिधियों ने रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने करते हुए आपस में विचार विमर्श किया. बैठक में उपस्थित मुखिया संघ के अध्यक्ष शंकर यादव, कुरेठा पंचयात के मुखिया अवधेश प्रसाद यादव, चितौड़िया पंचायत के मुखिया दीप नारायण पासवान, प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार सिंह, निर्मल भगत, कुरेठा पंचायत समिति सदस्य फुलेश्वर उरांव, रंजीत कुमार सिंह उपस्थित थे.
थाना परिसर में आयोजित की गई शांति समिति की बैठक
थाना परिसर में आयोजित की गई शांति समिति की बैठक
