बरारी पुलिस ने कट्टा लहराते युवक को दबोचा

बरारी पुलिस ने कट्टा लहराते युवक को दबोचा

एक देसी कट्टा जिंदा कारतूस जब्त बरारी पुलिस अधीक्षक कटिहार के अपराध नियंत्रण के निर्देश पर बरारी थाना पुलिस कार्रवाई में जुटी है. थानाध्यक्ष सुमेश कुमार ने बताया कि अपर थानाध्यक्ष को सूचना मिली एक आरोपी देशी पिस्टल लहरा रहा है. पुलिस ने छापेमारी कर कट्टा लहराते उत्पात मचाते रमेश पासवान को उसके घर से गिरफ्तार किया. पुलिस ने उसके पास से एक देशी कट्टा एक जिंदा कारतूस जब्त किया गया. इस संदर्भ में स्थानीय थाना में आर्म्स एक्ट के तहत कांड दर्ज कर आरोपी के विरूद्ध अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >