ईद शांतिपूर्ण माहोल में मनाने का किया अपील

ईद शांतिपूर्ण माहोल में मनाने का किया अपील

कदवा बुधवार को कदवा थाना के प्रांगण में आगामी ईद -उल-फितर के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आहूत की गई.आयोजित बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष विजय प्रकाश ने किया. बैठक में थाना अध्यक्ष ने क्षेत्र के लोगों से शांतिपूर्ण माहौल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद पर्व मनाने की अपील किया. कहा कि ईद पर्व आपसी भाईचारे के साथ खुशी मनाएं. उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से ईदगाह में जाकर ईद का नवाज अदा करने की अपील किया. जनप्रतिनिधियों से भी अपील किया कि वो भी इस कार्य मे पुलिस प्रशासन का साथ दे. त्याेहार को लेकर क्षेत्र में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है. एसआई धनोज कुमार,शिवम कुमार,जदयू नेता अंजार आलम,कपिलदेव पासवान,प्रमोद झा,पिंटू यादव,विनोदानंद साह,डब्लू डेंजर,पप्पू कुमार,मोo मुस्तकीम सहित दर्जनों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >