नदियों के जलस्तर में वृद्धि से बाढ़ से घिरे फिर घिरे कई गांव

नदियों के जलस्तर में वृद्धि से बाढ़ से घिरे फिर घिरे कई गांव

कुरसेला एक बार फिर गंगा, कोसी नदियों का तेवर उग्र हो गया है. नदियों के जलस्तर वृद्धि से बाढ़ का फैलाव बढ़ गया है. बाढ़ के फैलाव से निचले क्षेत्रों की मुश्किलें बढ़ गयी है. कोसी नदी कुरसेला में खतरा निशान के उपर बह रही है. गंगा नदी भी उफान पर है. नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में बारिश अधिक होने से कोसी नदी का उफान का रफ्तार बढ़ गया है. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में बारिश अधिक होने से गंगा नदी के जलस्तर वृद्धि की ओर है. नदियों में जलस्तर वृद्धि से निचले क्षेत्रों के दर्जन से अधिक गांव बाढ़ से घिर चुका है. एनएच 31 से बाघमारा पंचखूटी सड़क पर बाढ़ का पानी चढ़ने से संबंधित गांवों के लोग नाव के सहारे आवागमन करने को विवश बने हुए है. भर्ती महेशपुर से मेहर टोला सड़क पर बाढ़ से आवागमन बाधित हो गया है. घुरना महेशपुर बांध सह सड़क पर मड़कोश नदी के पानी का दबाव बढ़ने लगा है. भठ्ठा चौक से शेरमारी चांयटोला को जोड़ने वाले सड़क पर कलबलिया नदी के बाढ़ का दबाव बना हुआ है. मधेली के समीप बारह नम्बर ठोकर पर गंगा नदी के पानी का दबाव बढ़ गया है. शेरमारी, चांयटोला, पत्थल टोला, खेरिया, बालू टोला, तीनघरिया, बसुहार मजदिया, कमलाकान्ही, मधेली के गुमटीटोला आदि गांव बाढ़ से घिर चुका है. सम्भावना जतायी जा रही है कि कोसी, गंगा नदियों के जलस्तर में आगामी कुछ दिनों तक वृद्धि जारी रह सकती है. नदियों के जलस्तर में उतार चढ़ाव के बीच चौथी बार नदियों के जलस्तर में उफान बढ़ा है. क्षेत्र में बाढ़ के साथ कटाव का प्रकोप बढ़ गया है. कटाव के बढ़ते प्रकोप से तटीय क्षेत्र के अनेकों गांवों पर अस्तित्व संकट का खतरा बढ़ गया है. नदियो के कटाव के भयावता से लोग दहशत में हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >