मिट्टी के अभाव में सरकार की कई योजनाओं पर लग सकता है ग्रहण

मिट्टी के अभाव में सरकार की कई योजनाओं पर लग सकता है ग्रहण

– ग्रामीण क्षेत्र में विकास हो रहा अवरुद्ध बरारी प्रखंड क्षेत्र में संचालित विकास योजनाओं पर काम होने को गति नहीं मिल रही है. क्षेत्र में महत्वपूर्ण दर्जनों ग्रामीण सड़कों का काम इन दिनों मिट्टी के अभाव में बाधित नजर आ रही. जिसके कारण काम की गति धीमी पड़ गई है. काढागोला रेलवे स्टेशन में भारत सरकार की ड्रीम प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री अमृत भारत स्टेशन योजना कार्य में मिट्टी की काफी आवश्यकता है. संवेदक की माने तो मिट्टी के लिए सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद भी मिट्टी नहीं मिल पा रही. जिसके कारण समय पर योजना कार्य पूरा कर पाने में कठिनाई उत्पन्न हो गई है. बरारी प्रखंड क्षेत्रों मे बिहार सरकार एवं भारत सरकार की जनहित से जुड़ी कई सड़क योजना मिट्टी कमी के कारण विकास कार्य ठंडा पड़ने लगा है. ग्रामीण राजेश कुमार, रेखा देवी, बबलू, अरुण, जिनेन, राजन, बीरेन, सकील, गामों प्रसाद सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का मानना है कि सरकार की विकास योजना जैसे सड़क, भवन, प्लेटफार्म, रेलवे लाइन आदि जनहित के कार्यों में मिट्टी की आवश्यकता होती है. बिना मिट्टी के योजनाओं को पूरा करना कठिन हीं नहीं असंभव है. ऐसी परिस्थिति में गांवों में बन रहे घरों भवनों में भी समस्या आन खड़ी है. क्या प्रशासन एवं विभाग इन योजनाओं को पूरा कराने के लिए कोई विकल्प ढूढ़ेगी या फिर योजनाओं पर ग्रहण लगने की संभावना बन सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >