मनिहारी- तेजनारायणपुर ट्रेन 31 जनवरी तक बंद

मनिहारी- तेजनारायणपुर ट्रेन 31 जनवरी तक बंद

– आठ जनवरी से ट्रेन बंद रहने से यात्री हैं परेशान मनिहारी मनिहारी- तेजनारायणपुर ट्रेन 31 जनवरी तक बंद कर दिया गया है. आठ जनवरी से ट्रेन बंद है. रेलवे की ओर से ट्रेन बंद की तिथि सोमवार को फिर से बढ़ायी गयी. रेलवे की ओर से बंद का कारण स्पष्ट नहीं किया गया है. कटिहार- मनिहारी ट्रेन पूर्व के निर्धारित समय पर चलेगी. तीनों ट्रेन कटिहार से मनिहारी से ही वापस हो जायेगी. उधर ट्रेन बंद होने से कांटाकोश, तेजनारायणपुर समेत आस- पास के यात्री परेशान है. अमदाबाद, तेजनारायणपुर, कांटाकोश, मिर्जापुर तरफ से यात्री मनिहारी आकर ट्रेन पकड़ते है. कटिहार से आने वाले यात्री मनिहारी उतरते है. मनिहारी से टैंपो से जाते है. नागरिक संघर्ष समिति अध्यक्ष अंगद ठाकुर, जयप्रकाश यादव आदि ने जल्द ट्रेन चलाने की मांग रेलवे से की है. नागरिक संघर्ष समिति अध्यक्ष अंगद ठाकुर ने कहा कि रेलवे ने किस कारण ट्रेन बंद किया है. इसका कारण भी नहीं बताया है. रेलवे ट्रेन बंद की तिथि लगातार बढ़ा रहा है. पहले आठ जनवरी से 12 जनवरी बंद किया. फिर 13 से 19 जनवरी तक बंद किया. अब सूचना मिली है कि 31 जनवरी तक ट्रेन बंद कर दिया गया है. यात्री परेशान है. हमारी मांग है मनिहारी – तेजनारायणपुर ट्रेन जल्द चालू हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >