मनिहारी- साहिबगंज गंगा नदी पर मालवाहक जहाज का परिचालन शुरू

मनिहारी- साहिबगंज गंगा नदी पर मालवाहक जहाज का परिचालन शुरू

मनिहारी मनिहारी- साहिबगंज गंगा नदी पर मालवाहक जहाज का परिचालन शुरू हुआ. 11 जुलाई से मालवाहक व स्टीमर यात्री सेवा बंद था. स्टीमर यात्री सेवा 25 दिसंबर को शुरू किया गया था. मालवाहक जहाज का भी परिचालन शुरू होने से चरपहिया लेकर गंगा पार करने वाले यात्रियों मे खुशी का माहौल है. मनिहारी के ट्रक मालिक, गंगा घाट पर काम करने वाले मजदूर, ट्रक चालक व खलाशी आदि में भी खुशी का माहौल है. इधर फेरी सेवा का परिचालन शुरू होने से लोगों में खुशी है. अंतराज्जीय फेरी सेवा का परिचालन शुरू हुआ है. साहेबगंज जिला प्रशासन की ओर से यात्री और मालवाहक जहाज का संचालन प्रशासन स्तर पर किया जा रहा है. सूर्योदय से सूर्यास्त तक फेरी सेवा का परिचालन होगा. मनिहारी के ट्रक मालिक व चालक ने साहिबगंज जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >