सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

नगर थाना क्षेत्र के बेथल मिशन चर्च के समीप विगत दिनों अनियंत्रित बाइक की टक्कर में एक ई-रिक्शा चालक की मौत हो गयी थी.

कटिहार. नगर थाना क्षेत्र के बेथल मिशन चर्च के समीप विगत दिनों अनियंत्रित बाइक की टक्कर में एक ई-रिक्शा चालक की मौत हो गयी थी, जबकि घटना में बाइक चालक व सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ था, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल एवं रेफर उपरांत मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था. जिसे बेहतर इलाज के लिए सिलीगुड़ी ले जाया जा रहा था, जहां रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. घटना को लेकर नगर थाना पुलिस ने मंगलवार को शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, भगवान चौक चनाडीह निवासी विष्णु कुमार अपने एक सहयोगी के साथ दुर्गा स्थान की ओर जा रहे थे. इसी दौरान बेथल मिशन चर्च के समीप मोटरसाइकिल की टक्कर ई-रिक्शा चालक मनोज पोद्दार जो ई-रिक्शा लगाकर पैदल घर लौट रहा था, उसे टक्कर मार दिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मनोज की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. स्थानीय लोगों ने घटना को देख दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को आग लगा दिया, जबकि सड़क हादसे में घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया था. चिकित्सक ने उसकी गंभीर स्थिति को देख कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया, जहां बीते 14 दिसंबर से इलाजरत था. सोमवार की रात उसे इलाज के लिए सिलीगुड़ी ले जाया जा रहा था, जहां रास्ते में उसकी मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >