मनिहारी बस स्टैंड से स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

मनिहारी थाना पुलिस ने स्मैक के साथ युवक को गिरफ्तार किया है.

मनिहारी. मनिहारी थाना पुलिस ने स्मैक के साथ युवक को गिरफ्तार किया है. मनिहारी थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि तस्कर स्मैक बाहर से लाकर यह मनिहारी में बेचता था. पुलिस इस पर काम कर रही थी. सूचना के आधार पर बस स्टैंड मनिहारी से बिट्टू कुमार साह को गिरफ्तार किया गया. उसके पास से 20.39 ग्राम स्मैक बरामद की गयी. नगद 5510 रूपये व एक स्मार्टफोन के साथ गिरफ्तार किया गया. इस संदर्भ में मनिहारी थाना कांड संख्या 32/25 दर्ज कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजा गया. मौके पर एसआई गौतम कुमार, एसआई अंजनी कुमार, एसआई रामबहादुर शर्मा मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >