चोरी की बाइक व दो मोबाइल के साथ दो युवक गिरफ्तार

कोढ़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो युवकों को चोरी की बाइक व मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई महीनाथपुर वार्ड संख्या एक में की गयी

कोढ़ा.

कोढ़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो युवकों को चोरी की बाइक व मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई महीनाथपुर वार्ड संख्या एक में की गयी. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सोनू कुमार 22 वर्ष, पिता ओम प्रकाश पासवान, निवासी महीनाथपुर वार्ड संख्या-01 तथा नंद किशोर कुमार 22 वर्ष, पिता अरविंद शर्मा, निवासी शिशिया वार्ड संख्या-08, थाना कोढ़ा, जिला कटिहार के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, दोनों के पास से चोरी की एक अपाची बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारी मिलने की संभावना जताई जा रही है. जिससे अन्य मामलों का भी खुलासा हो सकता है. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपितों को विधिवत गिरफ्तार कर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है. पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >