केमिस्टों का राष्ट्रव्यापी बंद 20 मई को, दवा दुकानों पर रहेगा असर
दवा विक्रेताओं के राष्ट्रीय संगठन ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर आगामी 20 मई को जिले भर में केमिस्टों की दुकानें बंद रहेंगी
दवा विक्रेताओं के राष्ट्रीय संगठन ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर आगामी 20 मई को जिले भर में केमिस्टों की दुकानें बंद रहेंगी. इस बंद के माध्यम से दवा व्यवसायियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध जताने का निर्णय लिया है. संगठन के जिला अध्यक्ष मधु अग्रवाल, सचिव पंकज कुमार साह अनुसार प्रमुख मांगों में ऑनलाइन दवाओं की बिक्री पर रोक लगाना, कॉरपोरेट कंपनियों द्वारा दी जा रही भारी छूट की व्यवस्था समाप्त करना तथा नकली दवाओं पर सख्त कार्रवाई शामिल है. दवा विक्रेताओं का कहना है कि इन कारणों से छोटे कारोबारियों पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है. बाजार की पारदर्शिता भी प्रभावित हो रही है. संगठन ने यह भी कहा कि मरीजों की सुरक्षा के लिए दवाओं की बिक्री में कड़े नियम जरूरी हैं. हालांकि बंद के कारण आमलोगों को होने वाली असुविधा पर खेद जताया गया है. स्थानीय केमिस्ट्स एसोसिएशन ने सभी दुकानदारों से बंद को सफल बनाने की अपील की है.