बाबा गोरखनाथ धाम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कराने का कार्य तेजी से किया जा रहा है. बिहार सरकार पर्यटन विभाग की ओर से 14 करोड़, 25 लाख, 71 हजार की राशि से बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर का सौंदर्यीकरण हो रहा है. मंगलवार को पर्यटन विभाग के कार्यपालक अभियंता विकास कुमार, सहायक अभियंता विशाल कुमार, आर्किटेक्ट इंजीनियर माधव भारद्वाज ने बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर पहुंच कर निर्माण कार्य का निरीक्षण कर संवेदक को आवश्यक निर्देश देते हुए निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने की सलाह दी. कमेटी के सचिव पिंटू यादव ने बताया की बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कराने के लिए बिहार सरकार द्वारा विकास कार्य किया जा रहा है. इसी क्रम में बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर में निर्माण कार्य का निरीक्षण विभाग के अभियंता की टीम द्वारा किया गया. विशेष रूप से मंदिर परिसर में स्थित शिव गंगा तालाब का सौंदर्यीकरण का कार्य श्रावण पूर्णिमा से पहले पूर्ण करने कि बात कही. ताकि कांवरियों को असुविधा नहीं हो. इस अवसर पर मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष पिंटू यादव, प्रदीप शर्मा, चन्दन यादव, देवनारायण नुनिया, पंचा यादव, सनी यादव, फनी सिंह, श्यामनगर यादव सहित अन्य कमेटी सदस्य उपस्थित थे.