महाकाल सेना ने रामनवमी को लेकर की बैठक

महाकाल सेना ने रामनवमी को लेकर की बैठक

कटिहार महाकाल सेना कटिहार की ओर से रामनवमी की तैयारी को लेकर सभी सक्रिय सदस्यों के साथ बैठक की. रामनवमी पर कार्यक्रमों के विषय में चर्चा की गयी. कार्यक्रम को पिछले साल की तुलना अधिक विस्तार करके और अधिक बड़े पैमाने पर करने की चर्चा की गयी. परिवार निर्णय लिया गया कि महाकाल सेना कटिहार के द्वारा 2026 में होने वाले रामनवमी के शुभ अवसर पर हथियादियरा गांव जहां पर सनातनियों की घरों की संख्या 20 से 25 के बीच है. इस गांव में एक भी मंदिर नहीं है. वहां पर बसने वाले सनातन धर्म अन्नयायों से जमीन उपलब्ध कराकर मंदिर बनाने के लिए भूमि पूजन व मंदिर निर्माण का कार्य प्रारंभ किया जायेगा. रामनवमी के दिन हथियादियारा से शोभायात्रा प्रारंभ करके लेल्हा चौक होते हुए हरिशंकर नायक मिरचाईबाड़ी होते हुए मुख्य शहीद चौक पहुंचकर उधर से आने वाले शोभायात्रा में शामिल हो जाना है. इस बार महाकाल सेना के द्वारा शोभायात्रा में झांकियां भी बनाई जायेगी. शोभायात्रा के शोभा को और विस्तारित करेगी. महाकाल सेना के शिवानंद ऊर्फ पप्पू सिंह, संजय खरवार, मनोहर कुमार, प्रसनजीत कुमार, सिकंदर मुंडा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >