मदरसा शिक्षकों ने समहारणालय पर दिया धरना

मदरसा शिक्षकों ने समहारणालय पर दिया धरना

पांच सूत्री मांगों को लेकर मदरसा शिक्षकों ने उठाई अपनी आवाज कटिहार मदरसा डेवलपमेंट आर्गेनाईजेशन से जुड़े मदरसा शिक्षकों ने अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर समाहरणालय के समक्ष शुक्रवार को एक दिवस धरना-प्रदर्शन किया. नेतृत्व ऑर्गेनाइजेशंस के जिलाध्यक्ष अब्दुल रतीफ ने किया. मदरसा शिक्षकों ने कहा कि सरकार हम मदरसा शिक्षकों के साथ भेदभाव कर रही है. जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमारी मांगे है कि मदरसा नियमावली, 2022 में संशोधन करते हुए राज्य के सभी अनुदानित मदरसों को अल्पसंख्यक संस्थान का दर्जा घोषित किया जाय. नियोजित शिक्षकों व शिक्षकेत्तर कर्मियों को संकल्प सं-162 15 फरवरी 2011 एवं संकल्प संख्या 1010, 1011, 16 सितंबर 2013 के आलोक में उच्च विद्यालय एवं प्रारंभिक विद्यालयों में नियुक्त शिक्षकों व शिक्षकेत्तर कर्मियों के भांति वेतनमान, वार्षिक वेतन वृद्धि, चिकित्सा भत्ता, आवास भत्ता का लाभ दिया जाय. मदरसा नियमित शिक्षकों व शिक्षकेत्तर कर्मियों को भी वार्षिक वेतन वृद्धि, चिकित्सा भत्ता, आवास भत्ता एवं ईपीएफ का लाभ देते हुए पेंशन की सुविधा दी जाय. 2459 1 कोटि के बाकी बचे हुए 1637 मदरसों को अतिशीघ्र प्रस्वीकृति प्रदान करते हुए 2459 1 के अतिरिक्त 339 2 तथा अन्य मदरसों को अनुदान की श्रेणी में लाकर प्रस्वीकृति प्रदान किया जाय. 1128 कोटि के मदरसों में कार्यरत नियमित हाफिज का वेतन परिचारी के वेतन से भी कम है. उनकी वेतन विसंगति को दूर करते हुए मौलवी पद के बराबर वेतन किया जाय. 1128 कोटि के मदरसों में एसपीक्यूईएम के अन्तर्गत कार्यरत विज्ञान शिक्षकों का वेतन 6000-12,000 है. जो कि बहुत ही कम है. इसलिए इन्हें भी सामान्य शिक्षकों की तरह सम्मानजनक वेतन दिया जाय, मांगे शामिल है. कहा, यदि 17 सितंबर तक हमारी मांगों को लेकर कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई तो 17 सितंबर से हम सभी अनिश्चित कालीन धरना पर बैठने के लिए बाध्य होंगे. मौके पर सचिव जाफर रजा नईमी, अब्दुल मोती, कमरुल होदा, मोहिब, फारूख, अनवर, इजहार अहमद आशमी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >