बड़ी नहर पर आरसीसी पुल निर्माण को ले की गयी मापी

बड़ी नहर पर आरसीसी पुल निर्माण को ले की गयी मापी

कोढ़ा कोढ़ा नगर पंचायत के गेड़ाबाड़ी पासवान टोला फाटक के पासग्र शहरी विकास योजना के तहत विधायक की अनुशंसा पर किया जा रहा है. बुधवार को मुख्य पार्षद की उपस्थिति में बुडको के अभियंताओं ने स्थल निरीक्षण करते हुए मापी कार्य पूरा किया. पुल पासवान टोला के लिए जीवनरेखा साबित होगा. टोले के लोगों को वर्षों से बड़ी नहर पार करने में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था. खासकर शादी, विवाह, शव यात्रा या बीमार व्यक्ति को अस्पताल ले जाने जैसी परिस्थितियों में वाहन नहीं पहुंच पाने के कारण लोगों को भारी परेशानी होती थी. मुख्य पार्षद ने बताया कि यह पुल आमलोगों की लंबे समय से लंबित मांग थी. लोगों की कठिनाइयों को देखते हुए विधायक से इस योजना के लिए अनुशंसा की थी. जिसे स्वीकृति मिलने के बाद अब मापी कार्य के साथ निर्माण की दिशा में पहला कदम बढ़ गया है. रामनारायण पासवान, रेखा देवी, नंदलाल ठाकुर आदि ने पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए विधायक और नगर प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >