फुटपाथ विक्रेताओं के बीच लोन का किया वितरण

फुटपाथ विक्रेताओं के बीच लोन का किया वितरण

– समय पर लोन चुकता करने पर अधिक राशि से की जायेगी सहयोग कटिहार केरल के तिरुवनंतपुरम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल रूप से फुटपाथ विक्रेताओं के लिए 30 हजार रुपये लिमिट तक के क्रेडिट कार्ड योजना का शुभारंभ किया. इस अवसर पर विभिन्न बैंकों द्वारा फुटपाथ विक्रेताओं को 15 हजार, 25 हजार एवं 50 हजार के लोन का वितरण किया. नगर निगम कटिहार में प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन के पश्चात् महापौर, उप महापौर, नगर आयुक्त,जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, स्टेट बैंक के नोडल ऑफिसर राजकुमार राज,इंडियन बैंक के प्रतिनिधि एवं पार्षद दिनेश पांडेय, प्रमोद महतो, मनोज मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से फुटपाथ विक्रेताओं के बीच लोन का वितरण किया गया. इस अवसर पर महापौर ने उपस्थित फुटपाथ विक्रेताओं से अनुरोध किया कि सभी को मिले. इस लोन का उपयोग कर आगे बढ़ना है. समय पर लोन चुकाना है. ताकि आगे इससे बड़ा लोन सभी को मिले. अपना व्यवसाय बढ़ा सकें. कार्यक्रम का संचालन नगर मिशन प्रबंधक अजीत कुमार पांडेय ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >