शराब तस्कर को 11 लीटर विदेशी शराब के साथ किया गिरफ्तार

शराब तस्कर को 11 लीटर विदेशी शराब के साथ किया गिरफ्तार

कटिहार रोशना थाना पुलिस ने एनएच 81 स्थित महानंदा चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर एक शराब तस्कर को 11 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. एसपी शिखर चौधरी ने बंगाल से सटे जिले के सभी थाना अध्यक्ष को सख्त हिदायत दी है कि बिना वाहन चेकिंग के वाहनों का प्रवेश बंगाल से बिहार में नहीं होगा. उक्त आदेश के आलोक में रोशना थानाध्यक्ष के निर्देश पर महानंदा चेक पोस्ट पर पुलिस वाहनों की गहनता से जांच करती है. एक बाइक की तलाशी के क्रम में पुलिस ने बाइक से 11.775 लीटर विदेशी शराब बरामद किया. शराब मिलते हीं पुलिस ने तस्कर अक्षय कुमार यादव पिता देव प्रसाद यादव, मनिहारी निवासी को गिरफ्तार कर उसकी बाइक जब्त कर ली. रोशना थाना में तस्कर के विरुद्ध मामला दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >