जनता दरबार में तीन भूमि विवादों का ऑन द स्पॉट निपटारा, फरियादियों को मिली राहत

बारसोई प्रखंड में आयोजित जनता दरबार में भूमि विवादों का त्वरित समाधान किया गया. राजस्व अधिकारी आनंद कुमार ने तीन मामलों का तत्काल निष्पादन कर फरियादियों को राहत दी. उन्होंने लोगों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है.

बारसोई (कटिहार) बारसोई प्रखंड स्थित अंचल कार्यालय में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई कर त्वरित कार्रवाई की गई. राजस्व अधिकारी आनंद कुमार ने प्राप्त पांच मामलों में से तीन का मौके पर ही निष्पादन कर संबंधित पक्षों को राहत प्रदान की.

तीन मामलों का हुआ तत्काल निष्पादन

निष्पादित मामलों में मौलानापुर, जमीरा और बलतर पंचायत के भूमि विवाद शामिल रहे. मौलानापुर पंचायत में छेदी साह, प्रमिला शाह, असगरी खातून और जैनुल के बीच लंबे समय से चल रहे भूमि विवाद का भी सुनवाई के बाद समाधान कर दिया गया.

लोगों से जनता दरबार का लाभ उठाने की अपील

राजस्व अधिकारी आनंद कुमार ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य भूमि संबंधी विवादों का पारदर्शी, निष्पक्ष और त्वरित समाधान उपलब्ध कराना है, ताकि लोगों को न्यायालयों और सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर नहीं लगाने पड़ें. उन्होंने लोगों से भूमि विवाद होने पर जनता दरबार में आवेदन देकर वैधानिक प्रक्रिया के तहत समाधान प्राप्त करने की अपील की.

फरियादियों ने जताया संतोष

जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों ने त्वरित निष्पादन पर संतोष जताते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से प्रशासन के प्रति लोगों का भरोसा मजबूत हो रहा है. मौके पर अंचल कार्यालय के कर्मी अजय कुमार, जदयू नेता गौतम बाऊरी सहित अन्य लोग मौजूद थे.

और पढ़ें : बारसोई में शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 20.480 लीटर विदेशी शराब के साथ दो गिरफ्तार


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरविंद गुप्ता को पत्रकारिता में 14 वर्षों का अनुभव. पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2012 से लगातार कार्य कार्यरत हैं. वर्तमान में कटिहार जिले के बारसोई से समाचार संकलन का कार्य कर रहे हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >