तख्तश्री हरिमंदिर कमेटी के उपाध्यक्ष लखविंदर अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष बने

तख्तश्री हरिमंदिर कमेटी के उपाध्यक्ष लखविंदर अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष बने

बरारी प्रखंड के एतिहासिक गुरुद्वारा भवानीपुर गुरुबाजार काढागोला साहिब पहुंचे अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह का प्रबंधक एवं संगतों ने स्वागत किया. गुरुद्वारा के हेडग्रंथी भाई सुरजीत सिंह ने बिहार सरकार द्वारा मनोनित अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सरदार लखविंदर सिंह के लिए गुरु महाराज के समक्ष उनकी बेहतरी के लिए अरदास किया. प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार रंजीत सिंह ने गुरु मर्यादा अनुसार शिरोपा देकर सम्मानित करते हुए कहा काफी आशाएं है. सिख समाज को काफी उम्मीदे एवं विश्वास है कि उन के प्रतिनिधित्व से समाज में बदलाव आयेगा. आयोग उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह ने बताया कि बिहार सरकार द्वारा अल्पसंख्यक आयोग का उपाध्यक्ष बनाया है जो जिम्मेवारी दी गई है. उसे पूरी ईमानदारी के साथ पूरा करने का हर संभव प्रयास करूंगा. सेन्ट्रल सिख वेलफेयर सोसाईटी चेयरमैन गोविंद सिंह ने आयोग उपाध्यक्ष बनने पर उन्हे साधुवाद दिया. स्त्री सतसंग सभा, यंग सिख सोसाईटी भवानीपुर ने लखविंदर सिंह का जमकर स्वागत किया. आयोग उपाध्यक्ष ने गुरु का आशीष प्राप्त किया. गुरु तेग बहादुर एतिहासिक गुरुद्वारा कांतनगर के प्रधान त्रिलोक सिंह ने उपाध्यक्ष का स्वागत किया. अल्पसंसख्यक आयोग उपाध्यक्ष के मनोनय पर उपप्रधान अरजन सिंह, महासचिव, भगत सिंह, जसवीर सिंह, अरविंद सिंह बंटी, पूर्व प्रधान अकवाल सिंह, अमरजीत कौर, मनीष सिंह, पूर्व प्रमुख नीलम कौर, प्रेमलता कौर, आरती कौर, अमरेंद्र सहगल, दीपक सिंह, रंजीत सिंह मन्नू, रोहित ने स्वागत किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >