कोढ़ा पुलिस ने पांच वारंटियों को न्यायिक हिरासत में भेजा

कोढ़ा पुलिस ने पांच वारंटियों को न्यायिक हिरासत में भेजा

कोढ़ा थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए पांच वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सभी वारंटी पूर्व से दर्ज मामलों में फरार चल रहे थे. गिरफ्तार वारंटी में राशिकलाल ऋषि, पिता स्व सरयुग ऋषि, धोबघटा टोला गोरगामा, दर्शन ऋषि पिता स्व नंदन ऋषि, धोबघटा टोला गोरगामा, मिठू महतो पिता सरयुग महतो, कोढ़ा, कैलाश चौरसिया पिता स्व नंदेव चौरसिया, कोढ़ा, कृष्णा कुमार पिता गोपाल राम, कोढ़ा निवासी शामिल है. सभी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया. जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >