Katihar Sadar Hospital OPD Today: कटिहार से राज किशोर चौरसिया की रिपोर्ट . सदर अस्पताल कटिहार में सोमवार को ओपीडी सेवा सामान्य रूप से संचालित होगी. अस्पताल प्रशासन ने मेडिसिन, डेंटल, ईएनटी और गायनो विभाग समेत कई महत्वपूर्ण विभागों में चिकित्सकों की तैनाती की है. वहीं गंभीर मरीजों के लिए इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू रहेगी.
मेडिसिन से गायनो विभाग तक रहेगी सुविधा
सोमवार को मेडिसिन विभाग में डॉ सुशांत कुमार मरीजों का इलाज करेंगे. वहीं दांत से जुड़ी समस्याओं के लिए डेंटल विभाग में डॉ एके सिंह की ड्यूटी लगायी गयी है.
ईएनटी विभाग में डॉ विपिन कुमार मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श देंगे. महिला मरीजों के लिए गायनो विभाग में डॉ तरन्नुम हिना और डॉ रश्मि वीर उपलब्ध रहेंगी. अस्पताल प्रशासन का कहना है कि बढ़ती मरीज संख्या को देखते हुए सभी प्रमुख विभागों में डॉक्टरों की व्यवस्था की गयी है.
इमरजेंसी सेवा रहेगी 24 घंटे सक्रिय
सदर अस्पताल में आपातकालीन सेवाओं के लिए भी तीन शिफ्ट में डॉक्टरों की तैनाती की गयी है. सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ आशीष प्रकाश इमरजेंसी संभालेंगे.
इसके बाद दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक डॉ निकेश कुमार और रात 9 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ एके देव मरीजों को चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराएंगे. अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि गंभीर मरीजों के इलाज के लिए आवश्यक व्यवस्था पूरी तरह सक्रिय रखी गयी है.
समय पर पहुंचे मरीज, मिलेगी बेहतर सुविधा
अस्पताल प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे ओपीडी समय के अनुसार अस्पताल पहुंचें, ताकि इलाज में अनावश्यक भीड़ और परेशानी से बचा जा सके.
मरीज पर्ची काउंटर से रजिस्ट्रेशन कराने के बाद संबंधित विभाग में डॉक्टर से परामर्श ले सकते हैं. वहीं दुर्घटना या गंभीर स्थिति में इमरजेंसी सेवा का लाभ 24 घंटे लिया जा सकता है.
अस्पताल में सोमवार को सामान्य दिनों की तुलना में अधिक मरीज पहुंचने की संभावना है. ऐसे में समय पर पहुंचने की सलाह दी गयी है.
Also Read: बिहार के इन 9 कमजोर पुलों से रोज गुजर रहे हजारों वाहन, IIT रिपोर्ट के बाद अलर्ट मोड में सरकार
