कटिहार में आज बारिश का डबल अटैक, 70% तक संभावना : उमस भरी गर्मी से मिली बड़ी राहत

कटिहार में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. घने बादलों और ठंडी हवा के साथ आज दिनभर बारिश की संभावना है, जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी. अगले कई दिनों तक मानसून सक्रिय रहने का अनुमान है.

कटिहार : कटिहार में बुधवार सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है. आसमान में घने बादल छाये हैं और ठंडी हवा चलने से पिछले कई दिनों से परेशान कर रही उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज दिनभर बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है.

दोपहर 3 बजे 70% तक बारिश के आसार

सुबह 8 बजे और 10 बजे बारिश की संभावना करीब 40 प्रतिशत है. दोपहर 1 बजे यह बढ़कर 50 प्रतिशत, 2 बजे 40 प्रतिशत और दोपहर 3 बजे सबसे ज्यादा 70 प्रतिशत तक पहुंच सकती है. 4 बजे करीब 60 प्रतिशत बारिश का अनुमान है. शाम 5 से 8 बजे तक भी 40 से 50 प्रतिशत तक बारिश की संभावना बनी रहेगी.

बुधवार को कटिहार का अधिकतम तापमान 30-31 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 26 डिग्री रहने का अनुमान है. हवा में नमी 90 से 93 प्रतिशत तक बनी हुई है. इसके बावजूद ठंडी हवा के कारण मौसम सुहाना लग रहा है.

आज करीब 18 से 25 मिमी बारिश होने का अनुमान है, जबकि हवा की रफ्तार 23 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है.

अगले चार-पांच दिन भी बारिश से राहत नहीं

आने वाले दिनों में भी मानसून सक्रिय रहने की संभावना है.

गुरुवार: बादल छाये रहेंगे, 11-16 मिमी बारिश के आसार शुक्रवार: बारिश जारी, करीब 6 मिमी वर्षा संभव शनिवार-रविवार: हल्की बारिश, तापमान 31-33°C के बीच अगले सप्ताह: कई दिनों तक 40 से 90% तक बारिश की संभावना

किसानों के लिए भी अलर्ट

किसान संचार एडवाइजरी के अनुसार 1 से 7 सितंबर तक कटिहार में मानसून सक्रिय रह सकता है. किसानों को खेतों में जलजमाव से बचाव और धान की फसल की नियमित निगरानी करने की सलाह दी गयी है.

कुल मिलाकर बुधवार को कटिहार में मौसम गर्मी से राहत देने वाला है, लेकिन बारिश के कारण बाहर निकलने वालों की मुश्किल बढ़ सकती है. जरूरी हो तो छाता या रेनकोट साथ लेकर निकलें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >