3 मार्च से 31 मार्च तक पटरी पर दौड़ेंगी होली स्पेशल ट्रेनें, टाटानगर और कोलकाता जाने वालों के लिए खुशखबरी

Holi Special Train: होली के मौके पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए कटिहार रेल मंडल ने चार जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया है. ये ट्रेनें टाटा, अमृतसर, मुंबई सेंट्रल और एनजेपी-कोलकाता रूट पर अलग-अलग तारीखों में चलेंगी.

Holi Special Train: होली के त्योहार में घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ हर साल बढ़ जाती है. यात्रियों की भारी भीड़ और टिकटों की मारामारी को देखते हुए कटिहार रेल मंडल ने चार जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. कटिहार रेल मंडल के सीनियर डीसीएम अनूप कुमार सिंह ने बताया कि इन विशेष ट्रेनों के चलने से बिहार और बंगाल से आने-जाने वाले लोगों का सफर काफी आसान हो जाएगा. इन चार जोड़ियों में से तीन ट्रेनें सीधे कटिहार स्टेशन से खुलेंगी, जबकि एक जोड़ी ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी से संचालित की जाएगी.

ट्रेन के बारे में जानिए

शेड्यूल की बात करें तो ट्रेन नंबर-08181 कटिहार-टाटा स्पेशल 3 मार्च से 31 मार्च तक हर मंगलवार दोपहर 1 बजे कटिहार से रवाना होगी. वापसी में ट्रेन नंबर-08182 टाटा-कटिहार स्पेशल 2 मार्च से 30 मार्च तक हर सोमवार सुबह 10:30 बजे टाटा से चलेगी. यह ट्रेन कुल 5 चक्कर लगाएगी.

पंजाब जाने वालों के लिए ट्रेन नंबर-05736 कटिहार-अमृतसर स्पेशल की शुरुआत हो चुकी है. यह 25 मार्च तक हर बुधवार रात 9 बजे कटिहार से खुलेगी. अमृतसर से वापसी यह ट्रेन हर बुधवार दोपहर 1:25 बजे खुलेगी. यह ट्रेन टोटल 6 फेरे लेगी.

ट्रेन नंबर 09190 कटिहार-मुंबई सेंट्रल स्पेशल हर मंगलवार को चलेगी. फरवरी में यह 24 तारीख को और मार्च में 3, 10, 17, 24 और 31 तारीख को कटिहार से रवाना होगी. मुंबई से वापसी में ट्रेन नंबर 9189 हर शनिवार को चलेगी, जो फरवरी और मार्च मिलाकर कुल 6 फेरे पूरे करेगी. इसके अलावा, कोलकाता-एनजेपी स्पेशल 28 फरवरी को कोलकाता से और वापसी में एनजेपी-कोलकाता स्पेशल 1 मार्च को एक-एक फेरा लगाएगी.

रेलवे का कहना है कि होली के दौरान लंबी दूरी की ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट बहुत लंबी हो जाती है, जिसे कम करने के लिए ये स्पेशल फेरे बहुत मददगार साबित होंगे. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपना रिजर्वेशन करा लें.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इसे भी पढ़ें: पवन सिंह, चिराग या कुशवाहा? NDA में किसकी बनेगी बात, फंसा सियासी गणित

सम्राट चौधरी का ऐलान, गृह विभाग में 60 हजार पदों पर होगी बंपर बहाली, देखें पूरी डिटेल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >