KATIHAR: प्रमंडलीय आयुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए योजनाओं की समीक्षा की

समीक्षा बैठक में खास तौर पर जनगणना कार्य, 19 मई को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर तथा अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति पर चर्चा की गई.

कटिहार से सूरज कुमार गुप्ता की रिपोर्ट:

कटिहार: प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी एवं अन्य अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागीय योजनाओं और कार्यों की समीक्षा की.

समीक्षा बैठक में खास तौर पर जनगणना कार्य, 19 मई को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर तथा अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति पर चर्चा की गई.

डीएम ने दी योजनाओं की प्रगति की जानकारी

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने जिले में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रमंडलीय आयुक्त को दी. साथ ही जनगणना कार्य और सहयोग शिविर की तैयारियों से भी अवगत कराया.

कई अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर समाहरणालय सभागार में नगर आयुक्त संतोष कुमार, उप विकास आयुक्त अमित कुमार, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मनोज कुमार सहित कई संबंधित अधिकारी मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >