कटिहार में 25 मई को बरारी CHC में दिव्यांगता जांच शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे स्क्रीनिंग

Katihar Disability Camp: कटिहार में दिव्यांगजनों के लिए बड़ी राहत की खबर है. 25 मई को बरारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेष दिव्यांगता जांच शिविर लगाया जा रहा है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टर प्रमाणन और परामर्श दोनों देंगे.

Katihar Disability Camp: कटिहार से राणा सिंह की रिपोर्ट. जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी के निर्देश पर आगामी 25 मई को बरारी प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में दिव्यांगता जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा. इस शिविर का उद्देश्य दिव्यांग मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक प्रमाणपत्र और चिकित्सीय परामर्श उपलब्ध कराना है. स्वास्थ्य विभाग ने अधिक से अधिक मरीजों से इस शिविर का लाभ उठाने की अपील की है.

विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम करेगी जांच

शिविर में विभिन्न प्रकार की दिव्यांगताओं की जांच के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम तैनात रहेगी. आंखों से संबंधित रोगियों की जांच डॉ दीपक कुमार करेंगे, जबकि मानसिक रोगियों की जांच डॉ एसपी विंकर द्वारा की जाएगी.

हड्डी और शारीरिक दिव्यांगता से संबंधित मामलों की जांच ऑर्थो विशेषज्ञ डॉ निकेश कुमार करेंगे. वहीं कान, नाक और गला से जुड़े रोगों की जांच डॉ विपिन कुमार द्वारा की जाएगी.

प्रमाणन प्रक्रिया भी होगी पूरी

शिविर में दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी, ताकि पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके.

इस संबंध में यूडीआईडी समन्वयक साकेत कुमार ने बताया कि मरीजों को अपने साथ आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और पूर्व चिकित्सीय दस्तावेज लाना अनिवार्य होगा, ताकि जांच और प्रमाणन प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न हो.

प्रशासन की अपील—ज्यादा से ज्यादा पहुंचे लाभार्थी

जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि क्षेत्र के अधिक से अधिक जरूरतमंद लोग इस शिविर में पहुंचकर लाभ उठाएं.

सिविल सर्जन डॉ जितेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है.

सरकारी योजनाओं से जोड़ने की पहल

यह शिविर न केवल स्वास्थ्य जांच का माध्यम होगा, बल्कि दिव्यांगजनों को सामाजिक सुरक्षा और सरकारी सहायता योजनाओं से जोड़ने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

Also Read: शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: बक्सर के सरकारी स्कूलों पर डिजिटल शिकंजा, बेस्ट ऐप से शुरू होगा मॉनिटरिंग सिस्टम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >