KATIHAR: कल कटिहार में सायरन बजते ही 15 मिनट का ब्लैकआउट, सिविल डिफेंस मॉकड्रिल की तैयारी पूरी

आपात स्थिति में नागरिक सिविल डिफेंस कंट्रोल रूम और जिला नियंत्रण कक्ष के नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं: 06452-239026, 239025, 242400 तथा सिविल डिफेंस कटिहार 06452-230501.

कटिहार से सूरज कुमार गुप्ता की रिपोर्ट:

कटिहार: कल यानी 14 मई की शाम 7:00 बजे से 7:15 बजे तक पूरे कटिहार शहर में पावर ब्लैकआउट रहेगा. सायरन बजते ही सभी जगह बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाएगी. यह अभ्यास सिविल डिफेंस ब्लैकआउट एवं संभावित हवाई हमले जैसी आपात परिस्थितियों से निपटने की तैयारी को परखने के लिए किया जा रहा है.

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह एक पूर्व निर्धारित मॉकड्रिल है, इसलिए लोगों को किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देना चाहिए और न ही घबराने की आवश्यकता है. जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि इस अभ्यास का उद्देश्य आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों की जांच करना है.

47 स्थानों पर पुलिस और दंडाधिकारी की तैनाती

मॉकड्रिल के दौरान शहर के 47 स्थानों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. प्रशासन ने बताया कि कटिहार शहर के प्रमुख स्थानों पर काल्पनिक हवाई हमले जैसी स्थिति बनाकर राहत और बचाव कार्यों का अभ्यास किया जाएगा.

चिन्हित स्थलों में मनिहारी मोड़, कटिहार रेलवे स्टेशन और न्यू मार्केट स्थित एक निर्माणाधीन होटल शामिल हैं. इसके अलावा कई सरकारी कार्यालय, अस्पताल और सार्वजनिक परिसरों में भी अभ्यास किया जाएगा.

नियंत्रण कक्ष से होगी निगरानी

आपात स्थिति में नागरिक सिविल डिफेंस कंट्रोल रूम और जिला नियंत्रण कक्ष के नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
06452-239026, 239025, 242400 तथा सिविल डिफेंस कटिहार 06452-230501.

प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि यह केवल मॉकड्रिल है, इसलिए शांति बनाए रखें और सहयोग करें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >