कटिहार एकेडमी ने शुभम को 156 रनों से हराया

कटिहार एकेडमी ने शुभम को 156 रनों से हराया

कटिहार शहर के महेश्वरी एकेडमी ग्राउंड में चल रहे बी डिवीजन जिला क्रिकेट लीग में पुल ए में बुधवार का मैच कटिहार क्रिकेट एकेडमी व शुभम क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया. जिसमें शुभम क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. कटिहार क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 256 रन बनाया और शुभम क्रिकेट एकेडमी को 257 रनों का लक्ष्य दिया. कटिहार क्रिकेट एकेडमी की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अंकित ने 68 रन, निश्चल ने 55 रन, मानवीक ने 49 और रवि ने 37 रन बनाया. गेंदबाजी में शुभम क्रिकेट क्लब की तरफ से अनुकल्प और जय ने 2-2 विकेट और बिटू, निशांत ने 1-1 विकेट लिए. 257 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शुभम क्रिकेट एकेडमी की टीम 15.1 ओवर में 10 विकेट खोकर 100 रन ही बना पायी और कटिहार क्रिकेट एकेडमी 156 रनो से मैच जीत गयी. शुभम क्रिकेट एकेडमी की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए जय 13 ने रन, बिटू 12 ने रन, दक्छ और प्रीतम ने 10-10 रन बनाया. गेंदबाजी मे कटिहार क्रिकेट एकेडमी के तरफ से रवि राज ने 4 विकेट,निशचल ने 3 विकेट और सौरया ने 2 विकेट लिया. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार निशचल को उनके बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए टूर्नामेंट कमेटी के सदस्य भरत भूषण झा ने दिया. निर्णायक के रूप में औरेंगजेब और अनुराज रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >