पकड़िया गांव में मां काली की धूमधाम से काली पूजा संपन्न

पकड़िया गांव में मां काली की धूमधाम से काली पूजा संपन्न

प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के सहजा पकड़िया गांव में दीपावली पर्व के अवसर पर काली मां की प्रतिमा स्थापित कर दो दिवसीय मेला का आयोजन किया गया. सार्वजनिक काली माता पूजा कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम कुमार यादव ने बताया कि प्रत्येक वर्ष कि भांति इस वर्ष भी दीपावली पर्व के मौके पर सार्वजनिक काली मंदिर सहाजा पकड़िया में सोने की प्रतिमा, 4 चांदी की प्रतिमा, 263 मिट्टी की प्रतिमा 74 कुल प्रतिमा 342 श्रद्धालुओं के द्वारा स्थापित कर दो दिवसीय मेला का आयोजन किया गया. मनसाही थाना के पुलिस अवर निरीक्षक मुस्तफा अंसारी सहित सैकड़ों काली माता श्रद्धालु महिला एवं पुरुष मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >