कोढ़ा. प्रखंड के दिघरी पंचायत हरिहरपुर वार्ड संख्या छह में हर वर्ष की भांति इस बार भी श्रद्धा व उल्लास के साथ बूढ़ी माता की पूजा संपन्न हुई. 551 महिलाओं ने अपने सिर पर कलश रखकर मारा घाट हरिहरपुर से जल उठाकर पवित्र जल का विसर्जन करने के लिए भव्य कलश यात्रा निकाली. यात्रा मारा घाट से शुरू होकर सोनापुर, भोला मिश्रा चौक होते हुए कोलासी गांव में बह रही कोसी नदी तक पहुंची, जहां जल विसर्जन किया गया. यात्रा के दौरान डीजे की धुन पर भक्तिमय गीतों ने वातावरण को भक्ति रस से सराबोर कर दिया. महिलाएं रंग-बिरंगे परिधान में कलश लेकर चलती रही. रास्ते में स्थानीय लोग उनका स्वागत करते रहे. कार्यक्रम को वार्ड सदस्य भोला महालदार, जगदीश महालदार, लक्ष्मण महालदार, अरुण महालदार, अशोक महालदार, कारू पासवान, विकास शर्मा, कुमोद महालदार, अमर महालदार, कलयुग महालदार सहित अन्य ग्रामीणों की देखरेख में सफलता पूर्वक संपन्न कराया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
