हसनगंज. प्रखंड स्थित जगरनाथपुर पंचायत के पुपरी कालसर गांव में रामनवमी के उपलक्ष्य में रविवार को अखंड हरिनाम संकीर्तन के सफल आयोजन को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा का शुभारंभ पैक्स अध्यक्ष राधा उरांव, पूर्व प्रमुख मनोज मंडल, मुखिया प्रतिनिधि हृदय नारायण उरांव, वार्ड सदस्य कपिल देव मंडल, सुरेश मंडल, सुबोध विश्वास, अमरनाथ यादव आदि संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. रामनवमी के उपलक्ष्य में गांव की सुख समृद्धि की कामना को लेकर 24 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया. इसके सफल आयोजन को लेकर सैकड़ों कुमारी कन्याएं सहित सौभाग्यवती महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा पुपरी कालसर गांव के रास्ते कालसर पोखर छठ घाट में जल भरकर बघुवाकोल शिव मंदिर के रास्ते पुनः पुपरी कालसर यज्ञ स्थल पहुंच समाप्त हुई. कलश यात्रा दौरान लोगों ने भगवान श्रीराम से गांव, प्रखंड सहित देश में अमन चैन व सुख समृद्धि बनी रहे इसकी दुआ मांगी. बताया ऐसे आयोजन से गांव में सुख समृद्धि व भाईचारे के साथ-साथ लोगों में ईश्वर के प्रति आस्था जुड़ी रहती है. मौके पर कलश यात्रा दौरान पूरा क्षेत्र श्री राम के नारों से गूंजायमान रहा. इस अवसर पर ग्रामीण आदि मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
