कदवा रविवार को संतान की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने रखा जितिया व्रत. प्रखंड क्षेत्र में जितिया पर्व महिलाओं द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.प्रखंड क्षेत्र के बाजारों में भी जितिया पर्व को लेकर मिठाई,पूजा सामग्री एवं फलों की दुकानों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ दिखी.इस व्रत में एक दिन पूर्व से ही नहाय खाय कर महिलाओं निर्जला उपवास रखकर संतान की लंबी आयु तथा स्वस्थ रहने की कामना किया.व्रत रखकर महिलाओं ने डाली को विभिन्न प्रकार के मौसमी फल,पकवान से साज कर भगवान जिमूतवाहन की पूजा अर्चना कर कथा का भी श्रावण किया तथा अपने संतान की लंबी आयु की कामना की.साथ ही भगवान जीमूतवाहन से अनेकों प्रकार की मन्नतें मांगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
