कटिहार मिरचाईबारी मनिहारी मोड़ के पास रविवार को जदयू कटिहार महानगर कार्यालय का उद्घाटन किया गया. प्रदेश महासचिव प्रभारी चंदन सिंह ने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया. पूर्व सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी एवं बरारी विधायक विजय सिंह मुख्य अतिथि रहे. जदयू महानगर अध्यक्ष अमित साह ने कहा कि रविवार से महानगर जदयू कार्यालय आम लोगों के लिए खुल गया है. इस कार्यालय में कोई भी व्यक्ति अपनी समस्याओं को लेकर आ सकता है, जनसमस्याओं को सुना जाएगा, और उन्हें सरकार तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा. जदयू जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश राय, उपाध्यक्ष डॉ. संतोष बिपीन, उदय सिंह, शाहिद इकबाल, जयकुमार यादव, लालू यादव, पप्पू राय, विक्रम राय, विजय कुमार राजा, सुमित कुमार राजा, निरंजन पोद्दार, अभिषेक सिंह थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
