कलभर्ट व नाला निर्माण कार्य में अनियमितता, जांच की मांग

कलभर्ट व नाला निर्माण कार्य में अनियमितता, जांच की मांग

आजमनगर खरसोता पंचायत की हांसोपाड़ा गांव में कलभर्ट एवं नाला का निर्माण कार्य किया जा रहा है. नाला निर्माण कार्य धिरेन्द्र मंडल के घर से हांसो पाड़ा धार तक किया जा रहा है. जिसमें मानकों को दरकिनार कर मनमाने ढंग से उक्त नाला का निर्माण का आरोप ग्रामीण लगा रहे हैं. मनरेगा योजना के तहत निर्माण हो रहे कलभर्ट एवं नाला निर्माण कार्य इन दिनों ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि इन निर्माण कार्यों में व्यापक अनियमितताएं बरती जा रही हैं. गुणवत्ताहीन सामग्रियों का उपयोग कर सरकारी मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है. ग्रामीणों ने कहा, धरातल पर कार्यों की गुणवत्ता बेहद खराब देखने को मिल रही है. कलभर्ट व नाला निर्माण में घटिया किस्म की ईंट, बालू और सीमेंट का इस्तेमाल किया जा रहा है. निर्माण की मजबूती पर सवाल उठ रहे हैं. निर्माण कार्यों में तकनीकी मापदंडों का भी पालन नहीं किया जा रहा है. भविष्य में इन संरचनाओं के क्षतिग्रस्त होने की आशंका बढ़ गई है. लोगों ने प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर गुणवत्ता पूर्ण निर्माण कार्य सुनिश्चित कराने की मांग की है. आरोप है कि संबंधित अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की मिलीभगत से इस प्रकार की लापरवाही हो रही है. कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है. जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है. ग्रामीणों ने मांग करते हुए कहा है कि उच्च स्तरीय जांच टीम गठित कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाय. पंचायत के मुखिया अमित कुमार ने उक्त योजना के बारे में कुछ भी जानकारी देने से इंकार कर दिया. पंचायत रोजगार सेवक भुवनेश्वर मिश्रा ने जानकारी देते हुए कहा कि इस योजना में लगभग 9 लाख से अधिक की राशि खर्च कर निर्माण कार्य किया जा रहा है. उन्होंने जानकारी देते हुए कहा है यदि योजना में किसी भी तरह की गड़बड़ियां पाई जाती है जांच कर कार्रवाई की जा सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >