कटिहार जिले में बिजली आपूर्ति की बदहाल स्थिति, शहर में बिजली तारों का मकड़जाल को लेकर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के द्वारा शुक्रवार को विद्युत कार्यपालक अभियंता को कई मुख्य मांगों का ज्ञापन सौंपा गया. संगठन के राष्ट्रीय सचिव अजय साह के नेतृत्व में कार्यपालक अभियंता को शहर व गांवों में बार-बार बिजली कटौती एवं जर्जर ट्रांसफार्मर, तार, पोलों की मरम्मत के लिए ज्ञापन सौंपा गया. संगठन के सचिव अजय साह ने कहा कि शहर में लगातार बिजली कटौती से लोग बेहाल है. विद्यार्थी, व्यापारी, किसान, आम गृहस्थ, अस्पताल जैसे अति संवेदनशील स्थान इस अव्यवस्थित बिजली आपूर्ति से गंभीर रूप से प्रभावित हो रहे हैं. इसके अलावा, शहर के कई इलाकों में बिजली के ट्रांसफार्मर व तार-पोल पूरी तरह जर्जर अवस्था में हैं. कई जगह खुले तार लटकते हुए किसी भी समय बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है. शहर में पूरे मकरजाल जैसे तार की स्थिति बनी हुई है. जो बिजली विभाग की घोर लापरवाही को दर्शाती है. हमारी मांग है की जिला में नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाय. सभी जर्जर पोल और तारों की मरम्मत/बदलाव तत्काल प्रभाव से कराया जाय. जिन क्षेत्रों में दुर्घटना की संभावना है. वहां प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षा इंतज़ाम किए जाय मांगे शामिल है. प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित नारायण, जिला अध्यक्ष चंद्र भूषण सिंह, सचिव मोहन गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल, दिनेश शर्मा, अशेश्वर गुप्ता, शंकर लाल पोद्दार आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
