समृद्धि कार्यक्रम में विद्यालय से बाहर बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने का निर्देश

प्राथमिक, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक संग समृद्धि कार्यक्रम एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया.

बरारी. प्रखंड सभाकक्ष में बीडीओ किशोर कुणाल की अध्यक्षता में आयोजित प्रखंड स्तरीय प्राथमिक, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक संग समृद्धि कार्यक्रम एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस दौरान बीईओ माधवेंद्र कुमार व पीरामल फाउंडेशन के जिला प्रतिनिधि मनीष कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षा विभाग बिहार सरकार द्वारा शिक्षा समृद्धि कार्यक्रम चलाया गया है. जिसमें विद्यालय से बाहर बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य योजना है. यूथ एवं इको क्लब गठन के साथ इको क्लब मिशन फॉर लाइफ पर चर्चा हुई. राष्ट्रीय अधिकार अभियान तहत इंसपायर अवार्ड मानक व विद्यालय स्वास्थ्य कार्यक्रम अन्तर्गत प्रशिक्षण आरोग्यदूत का विद्यालय स्तर पर कार्य संचालन करना है. बैक टू स्कूल छात्रवृति व डिजास्टर मैनेजमेंट पर विस्तार से बताया गया. गणित क्लब व साइंस क्लब का गठन करना, एक पेड़ मां के नाम लगाना. विद्यालय प्रबंध समिति के पुनर्गठन व चेतना सत्र का आयोजन प्रभावी रूप से संचालन विषयों पर प्रधानाध्यापकों के बीच एक दिवसीय कार्यशाला में व्यापक रूप से चर्चा कर संचालित करने प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >