उर्वरक प्रतिष्ठानों का महीना में एक बार जरूर करें निरीक्षण : डीएम

उर्वरक प्रतिष्ठानों का महीना में एक बार जरूर करें निरीक्षण : डीएम

– जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति व प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अनुश्रवण एवं शिकायत समिति की बैठक कटिहार डीएम आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अनुश्रवण एवं शिकायत समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने भाग लिया. बैठक में सभी थोक उर्वरक विक्रेता सभी कंपनियों के प्रतिनिधि एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी उपस्थित थे. जिला पदाधिकारी ने सभी उर्वरक कंपनियों के क्षेत्रीय प्रबंधक को निर्देश दिया कि किसी भी सूरत में अन्य प्रोडक्ट का टैगिंग नहीं किया जायेगा. खुदरा उर्वरक प्रतिष्ठानों को एफओआर पर उर्वरक उपलब्ध कराया जायेगा. जिसका अनुपालन सभी क्षेत्रीय उर्वरक कंपनी के प्रबंधक एवं थोक उर्वरक विक्रेता अनुपालन करना सुनिश्चित करेंगे. डीएम ने जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी उर्वरक प्रतिष्ठानों का महीना में कम से कम एक बार निरीक्षण अवश्य करायें. साथ ही उर्वरक विक्रेतावार निरीक्षण की तिथि एवं कृत कार्रवाई से इसका प्रतिवेदन अवश्य रूप से संधारित करें. जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक में इसको उपस्थित करें. यह सभी विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिया गया कि यूरिया एवं अन्य उर्वरकों का विचलन, कालाबाजारी, जमाखोरी, मुनाफाखोरी एवं गैर कृषि कार्य में उपयोग होने पर उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत कार्रवाई की जायेगी. इस मौके पर कृषि विभाग के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >