कटिहार सेमापुर थाना क्षेत्र के बरारी में जमीनी विवाद को लेकर भाई- भाई में विवाद हो गया. जिसमें छोटे भाई ने अपने सहयोगी के साथ बड़े भाई को पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना को लेकर पीड़ित पक्ष ने सेमापुर थाना में आवेदन देते हुए मामला दर्ज कराया है. आवेदन में पूजा देवी ने कहा है कि उसका पति बबलू परिहार चार भाई है. उसका छोटा भाई मिथुन चौधरी ने उसके हिस्से की खेत व घर का जमीन पर कब्जा कर लिया है. जब इसका विरोध बबलू ने किया तो छोटे भाई सहयोगी के नासिम खान के साथ मिलकर उसे बुरी तरह से पीटकर घायल कर दिया. घटना बाबत पीड़िता के पत्नी के आवेदन पर स्थानीय थाना में मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
