महिलाओं से जुड़ी योजनाओं की दी जायेगी जानकारी

महिलाओं से जुड़ी योजनाओं की दी जायेगी जानकारी

-महिला संवाद के जरिये कार्यशाला में आयोजन को लेकर किया गया प्रशिक्षित कटिहार जिले में महिला संवाद आयोजन करने को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ. जिले के सभी जीविका कर्मी ने भाग लिया. कार्यशाला की शुरुआत जीविका के राज्य परियोजना प्रबंधक प्रशांत कृष्णा, जिला परियोजना प्रबंधक इंद्रसेखर इन्दू ने संयुक्त रूप से किया. कार्यशाला में प्रतिभागियों को महिला संवाद का उद्देश्य, महिला संवाद क्रियान्वयन के लिए संगठनात्मक संरचना, पंचायत स्तरीय आयोजन दल का कार्य एवं जिम्मेदारी तथा सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र चलाये जा रहे योजनाओं की जानकारी दी गयी. शुरुआती सत्र में राज्य परियोजना प्रबंधक ने महिला संवाद के उद्देश्यों पर चर्चा की. महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में राज्य सरकार के किये जा रहे कार्यों को अवगत कराना एवं ग्रामीण महिलाओं के बीच उक्त योजनाओं का जानकारी पहुंचाना, योजनाओं के प्रति जागरूक करना है. कार्यक्रम का उद्देश्य यह भी है कि कैसे महिलाएं अपने गांव या टोले की समस्याएं, आकांक्षाओं को चिन्हित कर उसके समाधान के संबंध में अपना अभिमत सहज तरीके से उपलब्ध करा सके. कार्यक्रम के आयोजन में किन-किन बातों का ध्यान रखा जाना चाहिए. पूर्ण प्रक्रिया से वार्तालाप की गयी. जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक इंद्रशेखर इंदु ने कार्यक्रम को संपन्न किये जाने व कार्यक्रम के दौरान डिजिटल रथ के संचालन पर चर्चा की. सरकार से संबंधित तथा सरकार द्वारा संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं की पूरी जानकारी कैसे दीदियों के बीच पहुंचाया जा सके एवं कैसे उक्त योजनाओं का लाभ लिया जा सके. इसके प्रति जागरूकता लाना है. अंतिम सत्र में संकुल संघ के दीदियों ने कार्यक्रम के पूर्व तैयारी, कार्यक्रम के दौरान की तैयारी, कार्यक्रम के बाद किये जाने वाले क्रियाकलापों पर विचार विमर्श किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >