ग्रामीण चिकित्सकों को कालाजार व फाइलेरिया रोकथाम की दी जानकारी

ग्रामीण चिकित्सकों को कालाजार व फाइलेरिया रोकथाम की दी जानकारी

बरारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरारी के सभाकक्ष में प्रभारी चिकित्सा प्रदाधिकारी डॉ मुशर्रफ हुसैन की अध्यक्षता में आयोजित कालाजार एवं फाइलेरिया के रोकथाम के लिए ग्रामीण चिकित्सक को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया. जिला चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ सह ग्रामीण चिकित्सा संघ के जिलाध्यक्ष व प्रखंड के पदाधिकारी, सदस्यों को एक दिवसीय कालाजार व फाइलेरिया ग्रस्त मरीज को जागरूक करने एवं उपचार करने को विस्तार से बताया गया. ग्रामीण चिकित्सकों पर भरोसा जताते हुए कहा कि नियमित टीकाकरण नियमित कीटनाशक छिड़काव के साथ ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को जागरूक कर रोग से बचाया जा सकता है. पीरामल फाउंडेशन के भीडीसीओ ने ग्रामीण चिकित्सकों को कालाजार के सही लक्षणों और पहचान बताते हुए कहा कि कालाजार बालू मख्खी के काटने से फैलता है. दो हफ्ते से ज्यादा बुखार रहना पेट में सूजन आदि होने पर ग्रामीण चिकित्सक कैसे मरीज को सीएचसी में उपचार के लिए भेजे. एक दिवसीय प्रशिक्षण में बीएचएम इकलाख आलम, जिला चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ सह ग्रामीण चिकित्सा सेवा समन्वय समिति के जिला अध्यक्ष डॉ नेजाबुल हक, प्रखंड अध्यक्ष मंजूर आलम, संजय संगम, संजय कुमार साह, सुदामा साह, अब्दुल मतीन, सलीम, पीतांबर, तरन्नुम दीवान, प्रीतम जायसवाल, इरफान, राम पुकार गुप्ता, रिजवान, बीसीएम मरगुब आलम, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक नीरज कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी निर्मल वर्षा, पिरामल निरंजन कुमार आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >