कृषक गोष्ठी में दी गयी कृषि से जुड़ी योजनाओं की जानकारी

कृषक गोष्ठी में दी गयी कृषि से जुड़ी योजनाओं की जानकारी

डंडखोरा किसान भवन डंडखोरा के सभागार में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान एवं जय अनुसंधान के तहत कृषक के बीच गोष्ठी का आयोजन किया. अध्यक्षता किसान सूचना सलाहकार अध्यक्ष सच्चिदानंद मंडल ने की. कृषक गोष्ठी का संचालन नोडल व कृषि समन्वयक अभिनंदन कुमार झा ने किया. उन्होंने गोष्ठी में शामिल किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की ओर से कई तरह की योजनाएं चलायी जा रही है. किसानों को अब नवीन व वैज्ञानिक तकनीक से अपनी खेती को बढ़ावा देना चाहिए. किसान सलाहकार शाहनबाज अहमद ने कहा कि किसानों को अब जागरूक होने की जरूरत है. किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर करने के लिए सरकार की ओर से कई योजनाएं संचालित की जा रही है. गोष्ठी में किसान विपिन कुमार मंडल, परमानंद पोद्दार, विनोद कुमार मंडल, सुबोध कुमार मंडल, कपिल देव मंडल, शंकर मंडल, विलास मंडल को सम्मानित किया. गोष्ठी में किसान सलाहकार अशोक कुमार यादव, तनवीर आलम, अमित कुमार, किसान सहदेव मंडल, उपेंद्र मंडल, सुधीर मंडल, जयप्रकाश गुप्ता, राजू भगत, गंगा साह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >