मनिहारी प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड बीस सूत्री कार्यालय का उद्घाटन हुआ. पूर्व एसटी आयोग अध्यक्ष शंभु सुमन व बीस सूत्री अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने फीता काटकर उद्घाटन किये. पूर्व एसटी आयोग अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की ओर से बीस सूत्री कमेटी का गठन किया गया था. आज कार्यालय का उद्घाटन हुआ. उन्होंने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत सभी सदस्य को बधाई दी. मौके पर बीस सूत्री उपाध्यक्ष हेमंत सिंह, विनोद सिंह, बासुकी यादव, राजेश पोद्दार, पंसस मुन्ना रजक, पूर्व नगर पार्षद बालेश्वर सिंह, देवेन शर्मा, नगर जदयू अध्यक्ष प्रकाश मौआर आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
